HomeNEWSबिठूर क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था का लिया...

बिठूर क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। कानपुर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बिठूर थाना क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण 18/19 मार्च 2026 की रात्रि में थाना बिठूर की चौकी सिंहपुर एवं चुंगी चौराहे पर किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को चौकी एवं थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments