NEWSUttar Pradesh

बिल्हौर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

डीएम, डीसीपी व सीएमओ ने दिए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। 23 मार्च 2026 को तहसील बिल्हौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस संबंधी शिकायतें तथा चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button