
डीएम व एसएसपी ने नगर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को दी शुभकामनाएं
- अमित कुमार
बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने नगर पालिका द्वारा बनाए गए कैंप का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नमाज अदा कर अपने घरों को लौट रहे लोगों से संवाद कर उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस व प्रशासनिक टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहा।


