
स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से फीडबैक; नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव
- सुनील त्यागी
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने अपने दौरे के दूसरे दिन जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री-प्रसूति विभाग, नवजात शिशु इकाई तथा आपातकालीन कक्ष का गहन अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं की क्रियाशीलता को लेकर मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाते हुए महिलाओं को बेबी किट वितरित की और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।


