HomeNEWSबेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सरकार की प्राथमिकता : महिला आयोग...

बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सरकार की प्राथमिकता : महिला आयोग अध्यक्ष

अलीगढ़ में कन्या जन्मोत्सव व गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुईं बोलीं

  • प्रतीक कुमार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान अलीगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने कन्या जन्मोत्सव एवं पूजन, शिशु अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई जैसे कार्यक्रमों में सहभागिता कर महिलाओं और बच्चों को आशीर्वाद दिया।

अपने संबोधन में डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों एवं अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments