HomeNEWSभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 'एडिप योजना' के अंतर्गत ने "निःशुल्क सहायक कृतिम...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘एडिप योजना’ के अंतर्गत ने “निःशुल्क सहायक कृतिम उपकरण का किया वितरण

लोकसभा चुनाव 2024 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सीटों पर रणनीत‍ि बनाने के ल‍िए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज कानपुर पहुंचे हैं। बता दें क‍ि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में लोकसभा की 10 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठजोड़ मैदान में था। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की इन सीटों के ल‍िए क्‍या रणनीत‍ि होग।

नेहा वर्मा

कानपुर नगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एडिप योजना’ के अंतर्गत आयोजित “निःशुल्क सहायक कृतिम उपकरण वितरण” कार्यक्रम में दिव्यांग-जनों को कृतिम अंग, ट्राई साइकिल, मोटरेट साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया तथा उपस्थित सभी दिव्यांग बहनों एवं भाइयों को सम्बोधित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति भी बनाएंगे। कानपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर ललितपुर जिले की समन्वय समिति की बैठक की।

कई सांसदों के टिकट पर मंडरा रहे खतरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य किया है। अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर वह लोग जनता के बीच जाएंगे। पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को लेकर बोले कि वह पार्टी के सदस्य नहीं हैं, उनकी जो भी राय है वो निजी है। विपक्षी गठबंधन को फोटो सेशन बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका कोई एजेंडा नही हैं। पिछले तीन चुनावों में भी भाजपा के खिलाफ गठबंधन हुए लेकिन वर्तमान में गठबंधन की क्या स्थिति हुई।

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी के संयोजन में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधायक रघुनन्दन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, सुनील बजाज, बीना आर्या, पूर्व मंत्री बाल चंद्र मिश्र, भूपेश अवस्थी, रीता शास्त्री, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल दीक्षित आदि लोग भी उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments