NEWSUttar Pradesh

भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने शहीद दिवस पर पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

  • मोहिनी सिंह

इटावा। शहीद दिवस के अवसर पर इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने उनके त्याग, साहस और बलिदान को याद करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के आदर्शों को अपनाकर ही देश को सशक्त और विकसित बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button