HomeNEWSभारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती समारोह में राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति,...

भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती समारोह में राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति, उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कला, रंगमंच एवं साहित्य जगत की विभूतियों का हुआ समागम

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। आज लखनऊ में महामहिम राज्यपाल महोदया आदरणीया आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती समारोह” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अकादमी के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस गरिमामयी अवसर पर मा० विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, पद्मश्री एवं सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी, कुलपति भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय मांडवी सिंह, अध्यक्ष भारतेंदु नाट्य अकादमी रति शंकर त्रिपाठी सहित कई गणमान्य कलाकार एवं विद्वान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री अनिल रस्तोगी, पूर्व निदेशक श्री सुशील कुमार सिंह, नौटंकी एवं लोक नाट्य निर्देशक अभिलाष नारायण, प्रसिद्ध अभिनेता संजय अग्निहोत्री, नाटक लेखक विनय कुमार, वरिष्ठ रंगमंच अभिनेता प्रमोद पाठक, फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री प्राची पाठक तथा उद्घोषक आलोक पारीक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रख्यात निर्देशक विजय कुमार सैनी, फिल्म एवं नाट्य निर्माता जगमोहन रावत, नाट्य निर्देशक डिंपी मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर कुलिन जोशी, प्रख्यात निर्देशक अमित दीक्षित, सचिव कलाकार संगठन विनोद मिश्रा, फिल्म अभिनेता अशोक पाठक, निर्देशक विजित सिंह, नाट्य निर्देशक प्रेमनाथ एवं नाट्य अभिनेता महेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रंगमंच, लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष चर्चा की गई तथा कला जगत के योगदान को सराहा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments