NEWS

31 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का 125वां संस्करण – भाजपा क्षेत्रीय टोली की बैठक सम्पन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता में ‘मन की बात’ की क्षेत्रीय टोली की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी 17 जिलों में टोली की बैठकें पहले ही सम्पन्न हो चुकी हैं और 31 अगस्त को कुल 20,845 बूथों पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति, वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

अनूप अवस्थी ने आगे कहा कि क्षेत्रीय टोली के सदस्य अपने-अपने जिलों में एक-एक बूथ की मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का वर्चुअल संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों – सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख तथा पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने बूथों पर प्रवास कर आमजन के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनें।

अनूप अवस्थी ने यह भी बताया कि प्रकाश पाल बांदा जनपद के ऐतिहासिक कालिंजर किले में पिछड़ा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे। वहीं, महोबा जिले में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन की टीम द्वारा विशेष रूप से कवर किया जाएगा।

क्षेत्रीय टोली ने संकल्प लिया कि ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक में पवन पांडे, आलोक शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, जितेंद्र सचान, सचिन गौड़, अमित परिहार, सचिन गुप्ता, रामू चंदेल, कृष्णा मिश्रा, हरिओम भदौरिया सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button