HomeNEWSमंगलायतन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद...

मंगलायतन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद डॉक्टरेट उपाधि

अलीगढ़ में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए

  • मनीष कुमार

अलीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जनपद अलीगढ़ स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस गरिमामय अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें मानद ‘डॉक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के परिश्रम, उपलब्धियों और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्पों का प्रतीक होता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मंगलायतन विश्वविद्यालय का योगदान सराहनीय है और यह संस्थान युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments