HomeBundelkhandमनस्विनी संस्था ने बंगाली थीम में मनाया गणगौर पर्व

मनस्विनी संस्था ने बंगाली थीम में मनाया गणगौर पर्व

मनस्विनी संस्था ने बंगाली थीम में मनाया गणगौर पर्वपारंपरिक पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और विशेष परिधान के साथ उत्साहपूर्ण आयोजन

  • पूजा परिहार

झांसी। मनस्विनी संस्था द्वारा गणगौर पर्व का आयोजन इस बार बंगाली थीम पर विशेष रूप से किया गया, जिसमें पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक प्रस्तुति का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता के निर्देशन एवं अध्यक्ष रजनी सेठ की अध्यक्षता में माता पार्वती और भगवान शिव के विधिवत पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने गणगौर पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो विशेष रूप से राजस्थान सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है। यह व्रत और पूजा मुख्यतः विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं।

उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार यह पूजा पारंपरिक रूप से गुप्त रूप से की जाती है, जिसमें महिलाएं गौरी (माता पार्वती) और भगवान गणेश की आराधना करती हैं, जो दांपत्य जीवन, प्रेम और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बंगाली थीम रही, जिसमें सभी महिलाओं ने लाल बॉर्डर वाली साड़ियों में पारंपरिक बंगाली रूप धारण किया। इस अनूठी प्रस्तुति ने आयोजन में सांस्कृतिक विविधता और उत्साह का विशेष रंग भर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments