
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा
- नेहा पाठक
नई दिल्ली। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती (11 अप्रैल) के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
सामाजिक न्याय के महानायक महात्मा ज्योतिबा फुले के समानता और शिक्षा के मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह सम्मेलन समाज के हर वर्ग की आवाज को सशक्त करने का कार्य करेगा।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने मिलकर सामाजिक समरसता और न्याय के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


