HomeNEWSमहापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया RCC रोड का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिली...

महापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया RCC रोड का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर प्रमिला पाण्डेय ने वार्ड 77 में आरसीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य बर्रा विश्व बैंक सी-सेक्टर केसा से पेट्रोल लाइन रोड तक कराया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड 77 के पार्षद डॉ. अखिलेश वाजपेयी एवं क्षेत्रीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और इस रोड के निर्माण से आवागमन सुगम होगा।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments