HomeNEWSमहापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया जटाधर वाजपेयी की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार...

महापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया जटाधर वाजपेयी की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार का अनावरण

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। फूलबाग चौराहे पर पूर्व मेयर एवं पूर्व विधायक जटाधर वाजपेयी की स्थापित प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार कार्य का अनावरण महापौर प्रमिला पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद सलिल विश्नोई, पूर्व पार्षद आमोद त्रिपाठी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जटाधर वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि शहर के गौरवशाली व्यक्तित्वों की स्मृतियों को संजोना और उनके सम्मान को बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments