NEWSUttar Pradesh

महिला अधिवक्ता सम्मेलन में डॉ. बबीता सिंह चौहान ने रेखांकित की महिला वकीलों की अहम भूमिका

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय, लखनऊ में ‘अधिवक्ता परिषद अवध’ के संयोजन में महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया।

अपने संबोधन में डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि वह इस मंच पर केवल आयोग की चेयरपर्सन के रूप में ही नहीं, बल्कि विधि की पूर्व छात्रा के रूप में भी अपने विचार साझा कर रही हैं। उन्होंने न्यायसंगत एवं समावेशी समाज के निर्माण में महिला अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा में महिला वकीलों का योगदान बेहद अहम है।

कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति बृजराज सिंह एवं न्यायमूर्ति श्रीमती बबिता रानी, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति विराज सागर दास, प्रो. सीमा सिंह तथा मीनाक्षी सिंह परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में विद्वान महिला अधिवक्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button