प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को पुरस्कार व उपहार वितरित
- पूजा परिहार
झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा बैसाखी पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में पंजाबी थीम की झलक देखने को मिली, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने बताया कि बैसाखी का पर्व सिख समुदाय के नववर्ष के रूप में मनाया जाता है और यह फसल कटाई से जुड़ा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने बताया कि इस दिन मिठाई वितरण और आतिशबाजी का भी विशेष महत्व होता है।
आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा तिवारी, कुसुम साहू, मधु अग्रवाल और नेहा झा विजेता रहीं। कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अग्रवाल एवं ममता अग्रवाल द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, मधु अग्रवाल, निधि नगरिया, मीनू चावला, शुभ्रा अग्रवाल, कुसुम साहू, ममता अग्रवाल, पल्लवी चतुर्वेदी, मधु गुप्ता, सीमा तिवारी, रजनी सेठ, आशा अग्रवाल, नेहा झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया एवं रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


