HomeNEWSमहोबा में एसपी शशांक सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस...

महोबा में एसपी शशांक सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

  • प्रतीक कुमार

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस दौरान परेड की अनुशासन व्यवस्था एवं जवानों की तत्परता का जायजा लिया गया।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान डायल 112 वाहनों, रजिस्टर पेशी तथा पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments