
डॉ. आकांक्षा लूंबा ने कॉपी-किताबें प्रदान कर बच्चों को किया प्रोत्साहित
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। माँ योग कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को अनुपम धाम गेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा ग्रहण कर रहे मेधावी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में स्वरूप नगर स्थित मधुराज नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. आकांक्षा लूंबा ने बच्चों को कॉपी-किताबें प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर माँ योग कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र बाजपेई, उपाध्यक्ष वीना गुप्ता एवं सचिव सारिका श्रीवास्तव द्वारा डॉक्टर आकांक्षा लूंबा का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान शंकर फर्नीचर के ओनर राम शंकर शर्मा एवं श्रीमती रमा शर्मा की 50 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अलका शर्मा, रजनी गुप्ता, सोनिया, पूनम शुक्ला, पुष्पा, कल्पना, अनिकेत, सोनाली, योग गुरु संजय श्रीवास्तव, दीपक कुमार, महिमा शर्मा, जमिला यादव, शशि सचान, पूजा उपाध्याय, नम्रता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशु त्रिवेदी का विशेष योगदान रहा।


