महिला सशक्तिकरण पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को किया सम्मानित
प्रतीक कुमार
महोबा। वीर भूमि डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी महोबा के साथ पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र, परिवार एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बालिकाओं को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली महिला पुलिस आरक्षकों एवं वन स्टॉप सेंटर की कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


