NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शिवाला मार्केट में जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रविवार को शिवाला मार्केट में महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें —

📞 महिला हेल्पलाइन: 1090
📞 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
📞 आपातकालीन सेवा: 112
📞 महिला हेल्प डेस्क व स्थानीय पुलिस सहायता नंबर शामिल रहे।

अभियान के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और इन हेल्पलाइन नंबरों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके बाद सरसैया घाट स्थित मलिन बस्ती में बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कराई गई। प्रशिक्षकों ने बच्चों को “गुड टच – बैड टच” की जानकारी दी और सावधानी बरतने के उपाय बताए। उन्हें समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति से चॉकलेट, टॉफी या खिलौने नहीं लें और जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें।

कार्यक्रम के अंत में छोटी दिवाली के अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरण किया गया और खुशियां साझा की गईं।

यह पहल कानपुर नगर महिला थाना, एंटी रोमियो टीम तथा महक कराटे टीम 🥋 के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

 “जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।” 

Related Articles

Back to top button