HomeNEWSमिशन शक्ति-5 के तहत कानपुर देहात में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली

मिशन शक्ति-5 के तहत कानपुर देहात में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता का संदेश

  • विवेक कुमार

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई।

यह रैली महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण सुदृढ़ करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments