मेयर प्रमिला पांडेय ने पनकी में सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन

जलभराव से राहत के लिए मुख्य मार्ग का होगा चौड़ीकरण और ऊँचाईकरण
- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पनकी स्थित स्वराज नगर वार्ड-57 में मुख्य मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ पांडेय के आवास के पास आयोजित हुआ।
भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी तेजस मिश्रा के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर द्वारा सड़क को चौड़ा और ऊँचा बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया है।

इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद वार्ड-57 के निवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही आवागमन भी सुगम होगा।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद आरती त्रिपाठी सहित भाजपा नेता दीपक सिंह, ललित उपाध्याय, मीना सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, जया श्रीवास्तव और नरेश बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



