HomeNEWSऔरैया में एसडीएम का बड़ा एक्शन: छापेमारी में 15 घरेलू गैस सिलेंडर...

औरैया में एसडीएम का बड़ा एक्शन: छापेमारी में 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, मचा हड़कंप

रेस्टोरेंट और ढाबों पर कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त

  • दीपांशु सावरन

औरैया। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद औरैया में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई की कमान संभालते हुए उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनन्द वर्मा स्वयं टीम के साथ सड़कों पर उतरे और कई रेस्टोरेंट व ढाबों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। एसडीएम की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं अन्य कारोबारियों में भी खौफ का माहौल देखने को मिला।

उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनन्द वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं इस प्रकार की अनियमितता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments