NEWSUttar Pradesh

मोती झील में गुरमत समागम और गुरु रामदास के प्रकाश पर्व का आयोजन, डॉक्टर हेमंत मोहन और डॉक्टर आरती मोहन हुए सम्मानित

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। मोती झील में आज गुरमत समागम एवं गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन और डॉ. आरती मोहन को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

क्टर हेमंत मोहन और डॉक्टर आरती मोहन

समागम में दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश से आए समरजीत सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा और परमजीत सिंह जी ने मोती झील मैदान में सिरोंपा गुरु तेग बहादुर सिंह जी का चित्र भेंट कर डॉक्टर हेमंत मोहन और डॉक्टर आरती मोहन को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरमत संगीत और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। यह आयोजन सिख समाज और स्थानीय नागरिकों के बीच आध्यात्मिक तथा सामाजिक जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

Related Articles

Back to top button