NEWSUttar Pradesh
CM योगी की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को जूही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान परमपुरवा निवासी कासिम के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को परमपुरवा वार्ड की पार्षद विद्या वर्मा ने कासिम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कासिम ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सीएम योगी की एडिट की हुई फोटो लगाई थी, जिससे तनाव और अशांति फैलने की आशंका थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को परमपुरवा गैस गोदाम के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।



