
आचार्य-अनुष्ठान, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष
- आशा चौधरी
गाजियाबाद। हिन्दू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के शुभारंभ पर राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में एक भव्य सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य अरविंद भाई ओझा एवं पूज्य स्वामी जीवनऋषि जी महाराज के मंगलमय सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय शायर एवं वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक ने की। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य अकादमी भारत के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि सौरभ जैन सुमन की विशेष उपस्थिति रही, जहां उनके द्वारा प्रभावशाली काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें उनके साहित्यिक योगदान के लिए “साहित्य-सनातन सम्मान” से सम्मानित किया गया।
दूसरे सत्र में मंच संचालन डॉ. अनिल बाजपेयी एवं युवा कवयित्री प्रेरणा सिंह द्वारा किया गया, जिसमें कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों (महिला सफाई कर्मियों) का विशेष सम्मान कर सामाजिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। साथ ही श्री राघवेन्द्र सरकार को 21 किलोग्राम लड्डू का भोग अर्पित कर कन्या पूजन भी किया गया।
समारोह में फूलों की वर्षा के बीच श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया तथा साहित्य-सनातन सम्मान समारोह के अंतर्गत अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक महानुभावों को सम्मानित किया गया।


