लखनऊ में ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ महिला वॉलीबॉल लीग का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। गोमती नगर स्थित महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस वॉलीबॉल लीग’ का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण शुक्ला, उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील तिवारी, लखनऊ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल कामेंद्र सिंह, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष टी.एन. मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा हिमांशु सिंह, संजय राय, टीम मैनेजर हिमांशु सिंह, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह और कार्यक्रम सचिव भूपेंद्र सिंह (मनी) समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि प्रदेश में खेलों के स्तर को भी निरंतर ऊंचाई पर ले जा रहे हैं।



