HomeNEWSलखनऊ में ‘जागृति सेशन’ का आयोजन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधन

लखनऊ में ‘जागृति सेशन’ का आयोजन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधन

टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कार्यक्रम में शिवानी दीदी ने दिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित ‘जागृति सेशन’ के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधन किया। इस कार्यक्रम में प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता शिवानी वर्मा (शिवानी दीदी) ने आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘जागृति सेशन’ का उद्देश्य युवाओं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया गया।

इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी आश्रम की परम आदरणीया राधा दीदी, टेक्नो ग्रुप के चेयरमैन आर. के. अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments