HomeNEWSलखनऊ में नगर निगम के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, विधायक रविदास मेहरोत्रा...

लखनऊ में नगर निगम के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में घेराव

सड़क, पानी और सफाई समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर हजारों लोगों ने उठाई आवाज, 30 दिन में समाधान की चेतावनी

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया गया। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर आयोजित इस आंदोलन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान विधायक के नेतृत्व में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में टूटी सड़कों, पेयजल संकट, खराब सफाई व्यवस्था, नालों की नियमित सफाई के अभाव, भवन कर एवं जल कर में लगातार वृद्धि सहित अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की कमी का मुद्दा शामिल रहा।

इस मौके पर विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता से लगातार कर वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब जनता को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, तो इस प्रकार कर वसूलना गलत है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो जनहित में सड़कों से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments