25वीं अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

- अंकिता द्विवेदी
कानपुर नगर। दिनांक 14.11.2025 को 25वीं अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट कानपुर नगर के ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा किया गया।

समापन समारोह में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, कमिश्नरेट कानपुर नगर वी.के. सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स आनन्द कुमार ओझा, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुभाष चन्द्र मिश्र और प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय चन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जनपद कानपुर देहात और जनपद कानपुर नगर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कानपुर देहात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आलआउट होकर कुल 127 रन बनाये। जवाब में कानपुर नगर की टीम ने निर्धारित 19.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर फाइनल मैच जीत लिया।

कानपुर नगर टीम से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चैतन्य गहलोत रहे, जिन्होंने 57 गेंदों पर 55 रन बनाये और साथ ही 5 विकेट भी प्राप्त किये, जिसके कारण उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। मैच जीतकर कानपुर नगर की टीम ने चाल वैजयंती पर कब्जा किया।
पुरस्कार विजेता:
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: चैतन्य गहलोत (कमि० कानपुर नगर)
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अरूणेन्द्र कुमार (कमि० कानपुर नगर)
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: चैतन्य गहलोत (कमि० कानपुर नगर)
यह प्रतियोगिता न केवल पुलिसकर्मियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर था, बल्कि आपसी सहयोग और टीमवर्क को भी प्रोत्साहित किया गया।



