लखनऊ में राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित, मेयर सुषमा खर्कवाल रहीं मुख्य अतिथि

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। गोमती नगर स्थित होटल ग्रैंड जेबीआर में ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन, लखनऊ जोन द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और समाज में बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नेहा नेगी, आरटीओ अयोध्या मंडल रितु सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा की डीजीएम निधि कुमारी, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, जोनल सेक्रेटरी संदीप सिंह, विकास सिंह, सुप्रिया गुप्ता, शुभांगी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी संदीप सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।



