NEWSUttar Pradesh

कानपुर नगर के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ का सामूहिक अवलोकन किया

  • सिमरन गुप्ता

कानपुर नगर/लखनऊ। सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ लोक भवन सभागार, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन, संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन तथा विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद सम्पन्न हुआ।

इस उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण NIC सेंटर, कानपुर नगर में भी बड़े उत्साह के साथ देखा गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं के पुनर्वास तथा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिशा अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

दिशा अरोड़ा प्रो-बोनो विधिक सहायता को व्यावहारिक पुनर्वास और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल कर रही हैं। कार्यक्रम में कानपुर नगर से सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पाण्डेय, जनपद के सभी विधायकगण, समाजसेविका दिशा अरोड़ा, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, आई.जी रेंज कानपुर हरीश चन्दर, डीएम कानपुर नगर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उपरांत कमिश्नरेट कानपुर नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा संकल्प लिया गया कि महिला सुरक्षा और उनके उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button