NEWSUttar Pradesh

वाराणसी में आयोजित ‘धनधेनु ग्लोबल समिट 2026’ में शामिल हुए राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’

गौ-आधारित कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आयुर्वेद और सतत विकास जैसे विषयों पर हुई चर्चा, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी कृषि सभागार में आयोजित ‘धनधेनु ग्लोबल समिट 2026’ (अंतरराष्ट्रीय गौ महोत्सव) में सहभागिता की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गौ-आधारित कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आयुर्वेद, प्राकृतिक उपचार, नवाचार तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित नवाचारों और तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय परंपरा, कृषि और सतत विकास के समन्वय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही गौ-आधारित कृषि और प्राकृतिक पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी ऐसे मंच उपयोगी सिद्ध होते हैं।

Related Articles

Back to top button