HomeNEWSवाराणसी में ट्रैफिक जाम कम करने को लेकर समीक्षा बैठक

वाराणसी में ट्रैफिक जाम कम करने को लेकर समीक्षा बैठक

सीपी मोहित अग्रवाल ने RTC योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के उद्देश्य से Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि RTC योजना के माध्यम से शहर में यातायात जाम की समस्या को कम करना प्राथमिकता है, जिसके लिए आधुनिक तकनीकों, प्रभावी निगरानी एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

गोष्ठी में यातायात पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments