NEWSUttar Pradesh

विधायक के कमीशन वाले बयान के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

  • दीपक कुमार

कानपुर नगर। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के 10 प्रतिशत कमीशन लेने के कबूलनामे के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को किदवई नगर विधानसभा के जूही क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसजनों ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में गांधी टोपी पहनकर और रामधुन गाते हुए टूटी सड़कों के पास जनता से हस्ताक्षर करवाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जनता विधायक के बयान को भ्रष्टाचार मानती है, विकास कार्यों में रुकावट की वजह मानती है और आठ वर्षों का कमीशन (लगभग 4 करोड़ रुपये) राजकोष में वापसी चाहती है तो इस अभियान का हिस्सा बने। क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए।

अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह शर्मनाक है कि एक विधायक खुलेआम 10 प्रतिशत कमीशन लेने की बात स्वीकार करता है। यह स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों और पुलिस कर्मियों की शहादत का अपमान है जिन्होंने देश को ईमानदार और जवाबदेह शासन देने के लिए बलिदान दिया।

इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें अतीक अहमद, प्रतिभा अटल पाल, दीपक त्रिवेदी बल्ली, सीता अग्निहोत्री, पूजा भारद्वाज, रौशनी चौधरी, अजय प्रकाश तिवारी, अनुराग गुप्ता, कमला कांत तिवारी, राज सागर, राजेश पांडे, विनय बाजपेई, हिमांशु अवस्थी, पंकज मिश्रा, अशफाक अहमद, मुश्ताक सोलंकी, आनंद शर्मा, लखन गुप्ता, विकास सोनकर, पदम मोहन मिश्रा, राकेश साहू, धर्मेंद्र चौहान, मो. नईम, संदीप शुक्ला, सुनील साहू, राम शंकर राय, उपेंद्र यादव, मो. आरिफ सिद्दीकी, रहबर अली, उमाशंकर तिवारी, जावेद उस्मानी, मुकेश कन्नौजिया, दिनेश चौधरी, अजय त्रिपाठी, नागेंद्र यादव, अरुण कुमार, अजीत कुमार, इजहारुल अंसारी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button