HomeNEWSविश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन

करुणेश आदर्श बाल विद्यालय में बच्चों व क्षेत्रीय लोगों को मिला परामर्श व दवा

  • रूचि दुबे

कानपुर नगर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, कानपुर द्वारा करुणेश आदर्श बाल विद्यालय में निःशुल्क होम्योपैथिक दवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का संचालन डॉ. एस.एस. त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाएं वितरित की गईं।

शिविर के सफल आयोजन में अनुराधा सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments