HomeNEWSविश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएमओ का संदेश: “स्वास्थ्य के लिए एकजुट –...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएमओ का संदेश: “स्वास्थ्य के लिए एकजुट – विज्ञान के साथ खड़े रहें”

झांसी में जागरूकता पर जोर, वैज्ञानिक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

  • नरेश राठौर

झांसी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. सुधाकर पांडेय ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट – विज्ञान के साथ खड़े रहें” है, जो वैज्ञानिक सोच, साक्ष्यों और सहयोग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित है।

सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होने चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि सही और स्पष्ट जानकारी के माध्यम से खुद को जागरूक रखें, जिससे बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम और योग करने, सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा। साथ ही मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की।

सीएमओ ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर और जागरूकता बढ़ाकर हम न केवल स्वयं को बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments