HomeNEWSविश्व होम्योपैथिक दिवस पर लखनऊ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर लखनऊ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने होम्योपैथी को बताया जन-स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ० क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन जी की 271वीं जयंती एवं विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में “नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहकर विश्व होम्योपैथिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को जन-स्वास्थ्य के लिए उपयोगी एवं प्रभावी बताया तथा ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए अत्यंत लाभकारी कहा।

कार्यक्रम में पार्षद पम्मी तिवारी, पार्षद राजीव वाजपेयी, हर्षवर्धन अग्रवाल, पंकज अवस्थी, डॉ० संजय राणा, अखिलेश मिश्रा, मुकलेश पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता फखरे आलम, विद्यानंद अवस्थी, मोहम्मद आमीन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया और होम्योपैथी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments