HomeNEWSशिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी: टेलीग्राम टास्क ठगी के 33,000 रुपये पीड़ित...

शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी: टेलीग्राम टास्क ठगी के 33,000 रुपये पीड़ित को वापस

साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई रकम आंशिक रूप से रिकवर, साइबर अपराधियों पर शिकंजा

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। कानपुर देहात की शिवली थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई रकम में से 33,000 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में साइबर सेल एवं शिवली पुलिस टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम रूदापुर निवासी हर्ष पुत्र शिवदत्त को साइबर ठगों ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से संपर्क कर छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर पैसे दोगुने करने का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने कुल 65,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर उन्होंने 20 मार्च 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 12 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में 33,000 रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

इस कार्रवाई में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आमजन को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments