HomeNEWSसंकल्प सेवा समिति का 253वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 40 रक्तदाताओं ने किया...

संकल्प सेवा समिति का 253वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 40 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में चंद्रलोक गार्डन में आयोजन, जनप्रतिनिधियों व चिकित्सकीय टीम का सहयोग

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित 253वां रक्तदान शिविर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में चंद्रलोक गार्डन, उन्नाव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 40 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही आईएमए ब्लड बैंक टीम एवं आईक्यू हॉस्पिटल की टीम ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईक्यू हॉस्पिटल द्वारा उपस्थित लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच भी की गई, जिससे शिविर का दायरा और अधिक उपयोगी बन गया।

संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि इस शिविर के आयोजन में अक्षय कटियार का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से उन्नाव में यह सफल आयोजन संभव हो सका। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, उपस्थित शिक्षकों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही आयोजन स्थल उपलब्ध कराने वाले परिजनों, मीडिया कर्मियों एवं समिति के सदस्यों—अभिषेक चौहान, सौरभ सिंह और योगेन्द्र चौहान—का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा और जनजागरूकता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments