NEWSUncategorized

संघर्ष से शिखर तक पहुंचने वाली 27 विभूतियों को मिला सम्मान

अमर उजाला द्वारा आयोजित मध्यांचल की शान सम्मान समारोह में 27 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मध्यांचल के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, समाजसेवियों, शिक्षकों और खेल जगत की विभूतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमर उजाला द्वारा आयोजित मध्यांचल की शान सम्मान समारोह में 27 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का आयोजन शहर के जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल में किया गया। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को प्रोत्साहित कर रही है। समारोह में हर विजेता के नाम की घोषणा के साथ तालियों की गूंज ने उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को बयां किया।

समारोह में चिकित्सा, उद्योग, व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा के अग्रणी व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने नवाचार, लगन, धैर्य और कड़ी मेहनत के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विजन 2047 के तहत देशभर में चल रहे कार्यक्रमों और मध्यांचल क्षेत्र में प्रगति से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया गया।

सम्मानित व्यक्तियों में किसान, व्यापारी, कारोबारी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और संगीतज्ञ शामिल थे। ये सभी कानपुर, कानपुर देहात, चित्रकूट, इटावा, हमीरपुर, बांदा, हरदोई, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, औरैया, उन्नाव, कन्नौज और आसपास के जिलों से जुड़े थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, भाजपा जिला इकाई अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा कलानिधि सेंटर ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स की शिवांशी अग्रवाल और वंदिता भंडारी ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में ख्याति गुप्ता ने दुर्गा स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश और उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहे हैं और डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। आज देश और प्रदेश की ख्याति विश्व स्तर पर बढ़ रही है और प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है।

सम्मानित होने वालों में कमलेश कुमार मिश्रा (चित्रकूट), डॉ. शिव ओम वर्मा (इटावा), पुनीत सिंह (ग्वालियर), श्रीराम कुमार चौधरी (इटावा), रोहन सिंह यादव (इटावा), आशीष निगम (हमीरपुर), जितेंद्र अवस्थी (बांदा), सौरभ सिंह (हरदोई), परीशा तिवारी (हरदोई), तुषार त्रिवेदी (हरदोई), डॉ. संजीव निरंजन (जालौन), अनिरुद्ध दुबे (जालौन), वासुदेव अग्रवाल (फर्रुखाबाद), डॉ. जितेंद्र कटियार (फर्रुखाबाद), अनवर हसन (फतेहपुर), जयंत श्रीवास्तव (फतेहपुर), आर्यन गुप्ता (कानपुर देहात), कृष्णा मिश्रा (औरैया), अंशुमान त्रिपाठी (औरैया), डॉ. ए कुमार शर्मा (औरैया), निर्मल सक्सेना (कानपुर), प्रेम चंद्र सिंह (उन्नाव), डॉ. शशांक राव (कन्नौज), शेख मोहम्मद इब्राहिम (उन्नाव), पार्थ बंसल (कानपुर देहात), आदर्श सिंह (कानपुर) और पूजा पांडेय (कानपुर देहात) शामिल थे।

समारोह में बलराम नरूला, रौनक, मनप्रीत कौर, केपी सिंह चौहान, अनुराग सक्सेना, गुड्डन दीक्षित, विनय आनंद, संदीप शुक्ला, अजय मेहरोत्रा, धर्मेंद्र सिंह, कंचन श्रीवास्तव, गौरव निगम, उमंग अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, आदित्यराज भाटिया, वरुण त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, प्रमोद पांडेय, देविका मुखर्जी, आरती त्रिपाठी, आयुषी, अभिषेक, सुचित्रा खन्ना, मनीषा सिंह राजावत और निर्मला जोसेफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button