ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

– एसीपी इंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, “सतर्कता सभी की जिम्मेदारी है”
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अवसर पर ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में एसीपी (यातायात) इंद्र प्रकाश सिंह ने “सतर्कता सभी की जिम्मेदारी है” विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने व्यक्तिगत ईमानदारी, पक्षपात जैसी सूक्ष्म भ्रष्टाचार प्रवृत्तियों और डिजिटल सतर्कता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता और मानवता को प्राथमिकता दें तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करें।

सत्र के दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 पर भी चर्चा हुई, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में एस. बनर्जी, श्री राम ज्ञान सिंह, डॉ. आर.के. वशिष्ठ एवं अम्बुज पांडे उपस्थित रहे। सभी ने इस सत्र को उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।



