NEWSUttar Pradesh

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने किया थाना कोहना का आकस्मिक निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार ने मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को थाना कोहना और अटल घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, CCTNS कक्ष, बंदीगृह, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र एवं अन्य कार्यालयों का जायजा लिया।

महोदय ने अभिलेखों के रखरखाव, विवेचनाओं की गुणवत्ता और थाना स्तर पर की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने थाने की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों की समयबद्ध प्रविष्टि तथा मिशन शक्ति केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के अंत में श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्न निर्देश दिए—

सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का सटीक और अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

थाना परिसर की स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Back to top button