Uncategorized

सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने दर्शन सिंह जी के 23वें महानिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कंचौसी स्मृति महाविद्यालय में माता की चौकी, कन्या पूजन और बुजुर्गजनों के सम्मान का भी आयोजन

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने आज पिताश्री, कीर्तिशेष बाबा दर्शन सिंह जी के 23वें महानिर्वाण दिवस के अवसर पर कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बाबा दर्शन सिंह का पूरा जीवन समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और संस्कारों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। आज भी उनके आदर्श और आशीर्वाद हम सभी को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर माता की चौकी, कन्या पूजन एवं बुजुर्गजनों के सम्मान का आयोजन भी किया गया, जो बाबा दर्शन सिंह के विचारों और जीवन दर्शन को साकार करता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्रीमती कमलावती सिंह और अध्यक्षता में कानपुर देहात एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित लोगों ने पिताश्री के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया।

Related Articles

Back to top button