- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी ने ‘विकसित कानपुर, स्वस्थ कानपुर’ की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए पनकी धाम मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। एंबुलेंस सेवा शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ‘विकसित कानपुर, स्वस्थ कानपुर’ के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस प्रकार की पहल आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।


