NEWSUttar Pradesh

साकेत नगर में भव्य होली मिलन समारोह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास दुबे ने दिया एकता का संदेश

अनुपम धाम गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। साकेत नगर स्थित अनुपम धाम गेस्ट हाउस में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास दुबे द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विकास दुबे ने उपस्थित सभी सम्मानितजनों से आत्मीय भेंट की और उन्हें रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस अवसर पर विकास दुबे ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज के सभी वर्गों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है और आपसी मनमुटाव को दूर कर नई शुरुआत का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के नए रंग लेकर आए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने मिलकर होली के पारंपरिक गीतों और उत्सव का आनंद लिया तथा समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button