सीएसजेएमयू में ‘गुलाब बाड़ी’ उत्सव का आयोजन, संस्कृति और संगीत की महक से सजा कार्यक्रम

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संगीतांजलि सांस्कृतिक संस्था और इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक ‘गुलाब बाड़ी’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और इसे भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान संगीत, संस्कृति और सौहार्द की सुगंध से सभागार का वातावरण महक उठा। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारतीय परंपराओं और संगीत की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाला विशेष उत्सव रहा।

आयोजकों ने बताया कि बनारस की प्राचीन और समृद्ध ‘गुलाब बाड़ी’ परंपरा को कानपुर की धरती पर साकार करने का यह प्रयास सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।



