HomeNEWSसीतापुर के सिधौली सीएचसी का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण

सीतापुर के सिधौली सीएचसी का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई का लिया जायजा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

  • अमन कुमार

सीतापुर। “चिकित्सा सेवा मानवता की सच्ची सेवा एवं ईश्वर की आराधना है” — इसी भावना के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधौली का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की जनता को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments