सीपी मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ धाम के पुलिसकर्मियों का 3 दिवसीय ‘सॉफ्ट स्किल’ प्रशिक्षण सम्पन्न

- रोशनी सिंह
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ धाम में नियुक्त पुलिसकर्मियों का तीन दिवसीय “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों में सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार, प्रभावी संवाद कौशल, भीड़ प्रबंधन तथा आपात स्थितियों में त्वरित एवं संवेदनशील प्रतिक्रिया देने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के प्रति बेहतर सेवा भाव विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि पुलिस का व्यवहार ही उसकी छवि को निर्धारित करता है, ऐसे में संवेदनशीलता और शिष्टाचार के साथ कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतर प्रदर्शन हेतु सराहा गया।



