HomeNEWSसीपी वाराणसी ने कुशल खिलाड़ी श्रेय भारद्वाज को निरीक्षक पद पर पदोन्नति...

सीपी वाराणसी ने कुशल खिलाड़ी श्रेय भारद्वाज को निरीक्षक पद पर पदोन्नति पर स्टार लगाकर दी बधाई

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आरक्षी (कुशल खिलाड़ी) श्रेय भारद्वाज को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर उन्होंने श्रेय भारद्वाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पदोन्नति के इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments